Friday, 28 September 2018

LIFE IS SHORT........

छोटी सी है ज़िन्दगी
मुस्कुरा के जियो

गम और खुशी को
गले से लगा के जियो

मौत से पहले ना मर जाना कहीं
ये बात दिल को समझा के जियो

बर्फ की तरह पिघल रही है ज़िन्दगी
हर पल में ज़िन्दगी बिता के जियो

आखिरी सांस तक है संघर्ष ज़िन्दगी
खुद को एक योद्धा सा मजबूत बना के जियो

छोटी सी है ज़िन्दगी
मुस्कुरा के जियो

Tuesday, 25 September 2018

...............




क्यों व्यर्थ ही आंसु बहाए ,
क्यों चिन्ता में समय बिताये ,

तू खुद ही अपना खुदा है ,
क्यों तू इस बात को ना समझ पाये,

आ खुदा के दिये हर पल का सम्मान कर ,
स्वयं तू अपने कल का निर्माण कर ,

तू  चाहे तो इतिहास दोहराये ,
तू  चाहे तो इतिहास बनाये ,

आ अपनी ताकत पहचान कर ,
स्वयं तू  अपने कल का निर्माण कर.......