Tuesday, 16 April 2019

YOU ARE INFINITE

सम्पूर्ण हो तुम अपने आप में ,
कभी खुद को अधूरा समझ बैठने की भूल न कर बैठना

ये मत सोचना की किसी व्यक्ति को पा लेने से
सम्पूर्णता मिलेगी तुम्हे

 ये मत सोचना  की किसी लक्ष्य को  पा लेने से
सम्पूर्णता मिलेगी तुम्हे

ये मत सोचना की दुनिया पे छा जाने से
सम्पूर्णता मिलेगी तुम्हे

आज ,अभी,इसी पल
सम्पूर्ण हो तुम

कोई व्यक्ति ,वस्तु,लक्ष्य को पा लेना
तुम्हे सम्पूर्ण नहीं बनाता

क्युकी ये सब तुमसे छीना भी जा सकता है

सम्पूर्ण हो तुम अपने आप में.......

Wednesday, 6 February 2019

अपने दर्द बयां करने की मैं हिम्मत जुटा नहीं सकता......

मेरे जख़्मो को ना छेड़ क्यूंकि तू उनपे मरहम लगा नहीं सकता ,
गर छिड़ भी गयी मेरे दर्दों की बात ,
अपने दर्द बयां करने की मैं हिम्मत जुटा नहीं सकता,

जानता हूँ जिन्दगी हर कदम पे लेती है इम्तिहान ,
डरता हूँ की कहीं ये दर्द ना ले मेरी जान ,

हर रिश्ता व्यापार है इस दुनिया का ,
प्यार भी एक व्यवहार है इस दुनिया का,

तू छोड़ गया मुझे बीच राह में अकेला ,
ये मैं खुद को समझा नहीं सकता ,

मेरे जख़्मो को ना छेड़ क्यूंकि तू उनपे मरहम लगा नहीं सकता।